Tuesday, September 22, 2026
Home Madhya Pradesh ग्वालियर में लव जिहाद का मामला : घर में घुसकर जबरदस्ती, और...

ग्वालियर में लव जिहाद का मामला : घर में घुसकर जबरदस्ती, और फिर…..

ग्वालियर, 30 अप्रैल। शहर में एक महिला इवेंट मैनेजर द्वारा लव जिहाद का आरोप लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़िता ने बिहार निवासी एक युवक पर फर्जी पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने और शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, युवक ने खुद को हिन्दू बताकर उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे विश्वास जीतकर घर तक आने-जाने लगा। आरोप है कि एक दिन मौका पाकर युवक ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, जिससे महिला गर्भवती हो गई। जब उसने शादी और पहचान की सच्चाई जाननी चाही, तब असलियत सामने आई।

घटना सामने आने के बाद महिला ने थाने में FIR दर्ज कराई, जिसमें युवक पर धोखाधड़ी, दुष्कर्म और धार्मिक पहचान छिपाने जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here