पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज बड़ा मंथन, पीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट और सीसीएस की अहम बैठक…

Parivesh

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। इस गंभीर घटना के बाद पहली बार बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी।

इसके साथ ही आज कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की भी आपात बैठक बुलाई गई है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, CCS बैठक में “आर या पार” का रुख अपनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि इसमें सुरक्षा एजेंसियों को खुली छूट या सर्जिकल कार्रवाई जैसी रणनीति पर निर्णय हो सकता है।

बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि पहलगाम हमले में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचा था और इसे लेकर राष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया देखी गई है। अब केंद्र सरकार की अगली रणनीति पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *