Tuesday, May 19, 2026
31.1 C
Raipur

LPG Cylinder Price: दिवाली से पहले एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, घरेलू सिलेंडर की कीमत में राहत बरकरार

LPG Cylinder Price: नई दिल्ली: त्योहारों से पहले आम जनता को एक ओर झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अब दिल्ली में यह सिलेंडर 1595.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1580 रुपये का था। यानी 16 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है।

 

READ MORE: Durg Crime : इज्जत की खातिर कत्ल! मां के इश्क पर बरसी बेटों की हैवानियत, लिव-इन पार्टनर को फावड़े से काट डाला

 

LPG Cylinder Price: देश के प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के मौजूदा रेट इस प्रकार हैं:

दिल्ली: 853 रुपये
मुंबई: 852.50 रुपये
लखनऊ: 890.50 रुपये
अहमदाबाद: 860 रुपये
हैदराबाद: 905 रुपये
वाराणसी: 916.50 रुपये
पटना: 951 रुपये

LPG Cylinder Price: वहीं, अन्य महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें इस प्रकार हैं:

कोलकाता: 1700 रुपये (पहले 1684 रुपये)
मुंबई: 1547 रुपये (पहले 1531.50 रुपये)
चेन्नई: 1754 रुपये (पहले 1738 रुपये)

LPG Cylinder Price: उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर का तोहफा

LPG Cylinder Price: दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत राज्य की 1.85 करोड़ महिलाओं को एक मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने नवरात्रि के मौके पर 25 लाख नए उज्ज्वला कनेक्शन जारी करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही देशभर में उज्ज्वला कनेक्शन की संख्या बढ़कर 10.60 करोड़ हो जाएगी।

 

LPG Cylinder Price: दूसरी ओर, कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ती कीमतें खासकर होटल, ढाबा और छोटे व्यवसायियों की लागत को प्रभावित कर सकती हैं, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली हुई है।

 

 

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Transfer: एसपी विजय पांडेय का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कई अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और...

Related Articles

Popular Categories