दहला बहराइच : सनकी किसान ने दो बच्चों की हत्या कर घर में लगाई आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

0
122
दहला बहराइच
दहला बहराइच

बहराइच, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक डरा देने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक सनकी किसान की खौफनाक हरकत के कारण छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी किसान ने पहले दो मासूम बच्चों की गड़ासे से बेरहमी से हत्या की, फिर उनके शवों को अपने परिवार के साथ घर में बंद कर आग लगा दी।

READ MORE : Durg Crime : इज्जत की खातिर कत्ल! मां के इश्क पर बरसी बेटों की हैवानियत, लिव-इन पार्टनर को फावड़े से काट डाला

दो बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत

हादसे में कुल छह लोगों की मौत हुई है। मृतकों में आरोपी किसान मौर्या, उसकी पत्नी, उसकी दो बेटियाँ और वे दो मासूम बच्चे शामिल हैं, जिन्हें उसने लहसुन की कटाई के बहाने अपने घर पर बुलाया था। आग इतनी भीषण थी कि घर के अंदर बंधे मवेशी और एक ट्रैक्टर भी जलकर राख हो गए।

पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी ने बच्चों को लहसुन की कटाई के काम के लिए बुलाया था। बाद में उसने गड़ासे से उनकी हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी ने बच्चों के शवों और अपने पूरे परिवार को घर के अंदर बंद कर ताला लगा दिया और फिर खुद घर में आग लगा दी।

READ MORE : Durga Visarjan 2025 : दुर्गा विसर्जन और दशहरा की तैयारियों पर अधिकारियों का निरीक्षण…

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँचा, जहाँ गांव वाले आग बुझाने का प्रयास करते दिखे। पुलिस ने सभी छह शवों को बरामद कर मामले की गहन जाँच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे बहराइच में दहशत का माहौल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here