Saturday, June 20, 2026
31.6 C
Raipur

Power bank blast on IndiGo flight : इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 198 यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला, 5 पैसेंजर घायल, अफरा तफरी का माहौल

Power bank blast on IndiGo flight : नई दिल्ली: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पावर बैंक की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। हैदराबाद से आई IndiGo की फ्लाइट में एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई, जिससे केबिन में अफरा-तफरी मच गई।

Power bank blast on IndiGo flight : घटना लैंडिंग के तुरंत बाद हुई, जब पावर बैंक से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में केबिन धुएं से भर गया। स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी इवैक्युएशन कराया गया और यात्रियों को स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। इस दौरान कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आईं, हालांकि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फ्लाइट में 198 यात्री सवार थे

सूत्रों के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E-108 (HYD-IXC) करीब 3:29 बजे सुरक्षित उतरी। विमान में 198 यात्री, दो बच्चे और छह क्रू मेंबर सवार थे। लैंडिंग के बाद जब विमान वे नंबर-1 की ओर बढ़ रहा था, तभी सीट 39C पर बैठे यात्री ने क्रू को अपने पावर बैंक में आग लगने की जानकारी दी। आशंका जताई गई कि पावर बैंक फट गया था।

कैबिन क्रू ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन विमान के अंदर धुआं फैल गया। एहतियात के तौर पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किए गए।करीब 3:35 बजे क्रू मेंबर ने इमरजेंसी एग्जिट खोला और यात्रियों को एयर स्लाइड्स के जरिए बाहर निकाला गया। एयरफोर्स की फायर टेंडर टीम 3:38 बजे मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ चुकी थी।

Power bank blast on IndiGo flight : एयरलाइन के अनुसार, सुरक्षा के लिहाज से तुरंत जरूरी कदम उठाए गए। लेकिन इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर एक छोटा सा पावर बैंक इतना बड़ा खतरा कैसे बन सकता है।

Power bank blast on IndiGo flight : दरअसल, पावर बैंक में लिथियम-आयन या लिथियम-पॉलिमर बैटरियां होती हैं, जो बहुत कम जगह में ज्यादा ऊर्जा स्टोर करती हैं। यदि किसी कारण से यह ऊर्जा असंतुलित हो जाए, तो बैटरी ओवरहीट होकर शॉर्ट सर्किट या ‘थर्मल रनअवे’ की स्थिति में पहुंच सकती है, जिससे आग लगने या विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है।

Power bank blast on IndiGo flight : ऐसी घटनाओं के पीछे कई कारण हो सकते हैं—जैसे बैटरी का ज्यादा गर्म होना, लंबे समय तक चार्जिंग पर छोड़ देना, या कम गुणवत्ता वाले पावर बैंक का इस्तेमाल करना। सस्ते और बिना प्रमाणित पावर बैंक में सुरक्षा सर्किट अक्सर कमजोर होते हैं, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा, गिरने या दबने से भी बैटरी के अंदरूनी सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है।

Power bank blast on IndiGo flight : फ्लाइट के बंद वातावरण में यह खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि सीमित जगह और ऑक्सीजन के कारण आग तेजी से फैल सकती है। इसी वजह से भारत में DGCA के नियमों के तहत पावर बैंक को केवल केबिन बैग में ही रखने की अनुमति है, चेक-इन बैगेज में नहीं।

Power bank blast on IndiGo flight : सुरक्षा के लिए कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं। हमेशा अच्छी और प्रमाणित कंपनी का पावर बैंक ही इस्तेमाल करें। चार्जिंग के दौरान अगर डिवाइस ज्यादा गर्म हो, तो तुरंत उसे हटाएं। कभी भी डैमेज्ड या फूली हुई बैटरी का इस्तेमाल न करें। फ्लाइट में पावर बैंक को ऐसी जगह रखें जहां उस पर नजर बनी रहे और वह दबाव या धातु के संपर्क में न आए। आज के समय में पावर बैंक एक जरूरी गैजेट बन चुका है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही इसे खतरनाक भी बना सकती है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : महाकाल मंदिर में गूंजा “हर-हर महादेव”, ब्रह्म मुहूर्त में हुई दिव्य भस्म आरती

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर...

Related Articles

Popular Categories