CHILD-RESCUE-MP: बाल श्रम पर सिंगरौली प्रशासन का सख्त संदेश- ‘बच्चों से काम कराया तो होगी कार्रवाई’

0
79

CHILD-RESCUE-MP: जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने के अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर श्रम विभाग की टीम ने शहर में पानी वितरण कार्य से जुड़े स्थानों पर अचानक निरीक्षण किया, जहां तीन नाबालिग बच्चे काम करते मिले।

CHILD-RESCUE-MP: टीम ने तत्काल बच्चों को वहां से मुक्त कराते हुए संबंधित नियोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। रेस्क्यू किए गए बच्चों को संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जहां उनकी काउंसलिंग की जा रही है और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

CHILD-RESCUE-MP: श्रम विभाग के मुताबिक संबंधित नियोक्ताओं ने श्रम कानूनों का उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ ‘बाल श्रम (निषेध एवं नियमन) अधिनियम’ के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

CHILD-RESCUE-MP: जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के काम में न लगाएं। प्रशासन ने कहा कि बच्चों का स्थान स्कूल में है, न कि कार्यस्थल पर। साथ ही नागरिकों से बाल श्रम की जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन या श्रम विभाग को सूचित करने की अपील की गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here