CG Crime: रायगढ़: “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ फड़ पर छापा, स्टाईगर गोटी से सट्टा लगाते दो आरोपी गिरफ्तार

0
103

गौरी शंकर गुप्ता /CG Crime: रायगढ़, जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने एक सटीक कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम तराईमाल स्थित बीएस स्पंज प्लांट के पास की गई, जहां खुलेआम जुआ फड़ संचालित किया जा रहा था।

CG Crime:पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 4 मई को नियमित गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तराईमाल क्षेत्र में कुछ लोग “स्टाईगर गोटी” के जरिए हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, हालांकि घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।

READ MORE: CG Crime: रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ग्राहक की तलाश में घूम रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 73 नशीली टेबलेट जब्त

CG Crime:गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार (28 वर्ष), निवासी जेलपारा, थाना जूटमिल तथा अभय चौहान (25 वर्ष), निवासी विजयपुर, मां बिहार कॉलोनी, थाना चक्रधरनगर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पेड़ के नीचे बैठकर जुआ खेलते पाए गए। पूछताछ के दौरान उन्होंने हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की बात स्वीकार कर ली।

CG Crime:कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 नग स्टाईगर गोटी, एक पुराना तौलिया, एक प्लास्टिक बोरी तथा ₹1,700 नगद राशि बरामद कर जब्त की है। इसके बाद दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

CG Crime:पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।

READ MORE: Raipur Crime : अश्लील हरकतें, फोन पर Sex की डिमांड, नवविवाहित ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत…

एसएसपी का सख्त रुख
CG Crime: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लगातार फील्ड इनपुट, मुखबिर तंत्र और गश्त के जरिए ऐसे तत्वों पर नजर बनाए हुए है और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here