kirandul-illegal-liquor-seized:किरंदुल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 पेटी बीयर, 3 पेटी अंग्रेजी शराब और एक महिंद्रा मराजो वाहन जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मराजो वाहन में अवैध शराब ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने सीएसईबी कॉलोनी, पटवारी पारा क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा।
kirandul-illegal-liquor-seized:तलाशी के दौरान वाहन से 25 पेटी SIMBA बीयर, 1 पेटी अंग्रेजी शराब की अध्धी और 2 पेटी पौवा शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 92 हजार रुपए बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित भदौरिया निवासी सुकमा और ऋषभ राठौर निवासी दंतेवाड़ा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
kirandul-illegal-liquor-seized:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय यादव और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।









