GOOGLE-BOY-REWA: रीवा के नन्हे ‘गूगल बॉय’ का दुनिया में डंका, 16 सेकंड के वीडियो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rahul Goshwami

GOOGLE-BOY-REWA: विंध्य की धरती से एक बार फिर ऐसी प्रतिभा सामने आई है, जिसने देश ही नहीं बल्कि दुनिया को भी हैरान कर दिया है। रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के बकिया गांव निवासी महज 2 साल 11 महीने के अभिराज तिवारी ने इंग्लिश डिक्शनरी के सबसे लंबे और कठिन शब्दों का मात्र 16 सेकंड में उच्चारण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इस उपलब्धि के साथ उनका नाम लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

GOOGLE-BOY-REWA: अभिराज की अद्भुत प्रतिभा ने हर किसी को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि वह बचपन से ही शब्दों को बहुत तेजी से सीखता है। खेल-खेल में उसने ऐसे कठिन इंग्लिश शब्द बोलना शुरू कर दिए, जिन्हें बोलने में बड़े-बड़े लोगों को भी मुश्किल होती है।

GOOGLE-BOY-REWA: अभिराज की मां के मुताबिक उसकी याददाश्त और सीखने की क्षमता बेहद तेज है। इसी असाधारण हुनर के चलते उसे R1 कैटेगरी में सबसे लंबे शब्दों का सबसे कम समय में उच्चारण करने का विश्व रिकॉर्ड मिला है।


GOOGLE-BOY-REWA:
सेमरिया के छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले अभिराज की उपलब्धि से पूरे रीवा जिले में खुशी का माहौल है। लोग प्यार से उसे “रीवा का गूगल बॉय” कह रहे हैं।

Sanjay Gandhi Hospital Rewa : संजय गांधी अस्पताल में ‘प्यासा बचपन’: 45 डिग्री पारे के बीच बूंद-बूंद पानी को तरसे मरीज; 5 मंजिला इमारत में केवल ग्राउंड फ्लोर पर सहारा

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *