MP News : बालाजी हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, आयुष्मान घोटाले की खुली पोल

VIKASH KHALKHO

बुरहानपुर — नेपानगर विधायक मंजू दादू की शिकायत पर बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के बालाजी हॉस्पिटल पर छापा मारा। आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ियों की शिकायत के बाद हुई इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएमएचओ डॉ. राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल में अचानक पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान टीम ने ओपीडी, आईसीयू और मरीजों से संबंधित दस्तावेजों सहित अस्पताल के संचालन से जुड़ी कई फाइलों की बारीकी से पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में आयुष्मान कार्डधारक मरीजों से धोखाधड़ी और अनियमित बिलिंग के मामले सामने आए हैं।

Read More : CG News : किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम – पीएम मोदी ने शुरू की धन-धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन

डॉ. राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि अस्पताल में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। जांच रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छापे की जानकारी मिलते ही जिले के स्वास्थ्य महकमे में अफरा-तफरी मच गई। वहीं अस्पताल संचालक अक्षय दलाल मीडिया के सवालों से बचते नजर आए।

Read More : MP News : विदिशा में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने किया स्मारिका विमोचन

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *