MP News : विदिशा में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने किया स्मारिका विमोचन

VIKASH KHALKHO

दीपक नामदेव/विदिशा| भंडारी पैलेस में आयोजित लोकतंत्र सेनानी संभागीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे और इस अवसर पर ‘लोकतंत्र के योद्धा’ स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने इस अवसर पर इतिहास में लोकतंत्र की रक्षा में योगदान देने वाले सेनानियों को याद किया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 1975 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। उन्होंने बताया कि उस समय संविधान को कुचल दिया गया और हजारों लोगों को जेलों में डाल दिया गया। मध्य प्रदेश में करीब 8500 लोकतंत्र सेनानियों को कैद झेलनी पड़ी, जिनके काम-धंधे तबाह हो गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और संघर्ष कर जीवन को संवार लिया।

Read More : Gharghoda News : किशोर कुमार के चाहने वालों के लिए खास मौका! रायगढ़ में 13 अक्टूबर को संगीत की शाम

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि इन सेनानियों का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आज भी देश में ऐसे लोग हैं जिनमें देशभक्ति और लोकतंत्र की रक्षा का जज़्बा जीवित है।

Read More : Operation Blue Star : पी. चिदंबरम बोले : ऑपरेशन ब्लू स्टार था गलत तरीका, इंदिरा गांधी ने कीमत चुकाई

शिवराज ने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने साढ़े सोलह साल जेल में रहकर लोकतंत्र की नींव मजबूत की थी, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *