Jabalpur News : जबलपुर केंद्रीय कारागार में स्वास्थ्य शिविर: 375 बंदियों की जांच, दंत उपचार के लिए लगी अत्याधुनिक मशीनें

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय कारागार में सोमवार को डॉक्टरों के ग्रुप ने 375 बंदियों की नब्ज टटोली है। कारागार में आयोजित चिकित्सा शिविर में 11 महिला बंदी भी शामिल थीं। शिविर के माध्यम से उन्नत मशीनों के जरिए बंदी मरीजों के दांतों की जांच के साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई है। जेल प्रबंधन का कहना है कि इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से एक ही समय में कई मरीजों को सुलभ इलाज मिल सका।

Jabalpur News : मूलतः यह देखने में आता है कि इलाज के लिए मरीजों को अस्पताल भेजना पड़ता है,जिससे उन्हें इलाज में देर हो जाती है लेकिन ऐसे शिविरों के माध्यम से एक ही समय में कई मरीजों को लाभ पहुंचता है। वही डॉक्टर अश्विनी त्रिवेदी का कहना है कि उन्होंने कैदियों का उनके टीम द्वारा दंत परीक्षण भी किया जा रहा है और दातों को निकाल कर नया दांत लगाया जा रहा है इस प्रशिक्षण में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अश्विनी त्रिवेदी का यह भी कहना है कि उन्होंने अत्याधुनिक मशीनों से कैदियों का इलाज किया है…..

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *