Reva News : रीवा में बांस बल्ली के सहारे सिस्टम,दो किलोमीटर तक जोर जोर से कराहता रहा 90 वर्षीय बुजुर्ग,रीवा से सामने आई शर्मनाक तस्वीर

Reva News : रीवा : रीवा के गंगेव ब्लॉक के आलमगंज गांव से शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जहां सोमवार को एक 90 वर्षीय व्यक्ति को बांस के सहारे उठा कर अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि खराब सड़क के चलते घर तक एम्बुलेंस नही पहुंच पाई। इस दौरान वर्षीय बुजुर्ग दर्द से कराहता रहा। 2 किलोमीटर तक कराहते बुजुर्ग को बांस बल्ली के सहारे ले जाया गया। जिसने भी ये तस्वीरें देखी, मार्मिक दृश्य को देखकर उसका दिल पसीज गया।

Reva News : परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह जमुना पाठक की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी। एम्बुलेंस को बुलाया गया पर खराब सड़कों के चलते 1 किलोमीटर दूर ही खड़ा कर दिया। उसके बाद मरीज को बांस में लाद कर 2 किलोमीटर दूर एम्बुलेंस तक ले जाया गया।

Reva News : स्थानीय निवासी शिवानंद द्विवेदी ने बताया कि गांव की सड़के इतनी जर्जर हैं कि घुटनों तक कीचड़ पानी से होकर लोगों को निकलना पड़ता है। पीड़ित 90 वर्षीय बुजुर्ग जमुना पाठक हैं। चारपाई नही थी इसलिए तख्त की जगह बांस में ले गए।

Reva News : बुजुर्ग जमुना की अचानक शुगर लो हो गई थी। जिन्हें किसी कदर संजय गांधी अस्पताल में हैं। वे अभी भी संजय गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। जिन्हें ICU में भर्ती कराया गया है।

Reva News : रोड अभी बन रही है। मिट्टी मुरम पड़ी थी लेकिन घटिया क्वालिटी के कारण सड़क पानी में बह गई। ठेकेदार की लापरवाही और घटिया गुणवत्ता हीन कार्य के चलते ऐसा हुआ। कुछ दिन पहले एक महिला इलाज न पाने की वजह से उसकी जान पर बन आई थी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories