MP News : मऊगंज में सिस्टम ने छीनी बुज़ुर्ग की जान, ना इलाज मिला, ना इंसानियत दिखी

VIKASH KHALKHO

MP News : मऊगंज — एक 60 वर्षीय बुज़ुर्ग अशोक सिंह की मौत ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था आम आदमी के लिए वाकई ज़िंदा है? शुक्रवार को जिस तरह से इलाज के इंतजार में एक जीवन बुझ गया, उसे सामान्य मौत कहना अन्याय होगा। यह एक संस्थागत विफलता थी, एक तंत्र की हत्या।

Read More : Ranchi News : सामूहिक आत्महत्या से सनसनी : मां ने दो बच्चों संग लगाई फांसी, पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव बना वजह

परिवार के अनुसार, अशोक सिंह को गंभीर श्वसन दिक्कतें थीं। सुबह 9:10 बजे 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन दो घंटे तक कोई मदद नहीं पहुंची। 11:14 बजे जवाब मिला — “दो घंटे और लगेंगे।” इसके बाद गांववालों ने उन्हें खटिया पर तिरपाल में लपेटकर कीचड़ भरी पगडंडी से मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

स्थानीय युवक मनीष मिश्रा ने मानवीयता दिखाते हुए अपनी निजी गाड़ी से अशोक सिंह को मऊगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां की कहानी और भी भयावह थी। मृतक के परिजन कृष्ण कुमार सिंह के मुताबिक, डॉक्टर ने मरीज़ को देखना तक ज़रूरी नहीं समझा। डॉक्टर पंकज पांडे ने कहा — “ये केस हमारे बस का नहीं, हनुमना ले जाइए, यहां कोई धर्मशाला नहीं चल रही।”

Read More : CG NEWS : केशकाल विधानसभा में विधायक ने भाजपा में जोड़े 13,560 नए सदस्य, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मिला सदस्यता रत्न सम्मान _

ना प्राथमिक इलाज मिला, ना भर्ती किया गया और ना ही कोई रेफर पर्ची दी गई। उल्टा परिजनों को धमकाया गया — “पर्ची फाड़ दूंगा।” अस्पताल में डॉक्टर की बेरुखी ने परिजनों को तोड़ दिया और उसी दौरान अशोक सिंह ने दम तोड़ दिया।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रद्युम्न शुक्ला ने भी माना कि “मरीज़ को ना भर्ती किया गया, ना रेफर किया गया।” यह बयान ही प्रशासन की असंवेदनशीलता की पुष्टि करता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *