Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh VB-G Ramji Scheme Sehore : खेती को उद्योग से जोड़ेगी सरकार: वर्ष...

VB-G Ramji Scheme Sehore : खेती को उद्योग से जोड़ेगी सरकार: वर्ष 2026 ‘कृषि वर्ष’ घोषित, सीहोर में मंत्री कृष्णा गौर ने गिनाईं उपलब्धियां

VB-G Ramji Scheme Sehore : सीहोर। जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने सोमवार को केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी ‘वीबी-जी रामजी’ योजना (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस योजना को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक ‘क्रांति’ बताते हुए कहा कि यह योजना 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी।

योजना की प्रमुख विशेषताएं:

  • 125 दिन के रोजगार की गारंटी: अब ग्रामीणों को मनरेगा के 100 दिन के मुकाबले 125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी।

  • बजट में ऐतिहासिक वृद्धि: प्रधानमंत्री मोदी ने योजना का बजट 35 हजार करोड़ से बढ़ाकर सीधे 95 हजार करोड़ रुपये कर दिया है।

  • वर्ष 2026 ‘कृषि वर्ष’: इस वर्ष को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें 15 सरकारी विभागों के समन्वय से खेती को उद्योग और स्वरोजगार का रूप दिया जाएगा।

  • भ्रष्टाचार पर अंकुश: पारदर्शिता के लिए जियो-टैगिंग और बायोमेट्रिक भुगतान प्रणाली को अनिवार्य किया गया है।

  • पंचायतों का सशक्तिकरण: पंचायतों को 50% कार्यों के निष्पादन का अधिकार दिया गया है, ताकि स्थानीय स्तर पर पलायन रुक सके।

प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री गौर ने सीहोर के स्थानीय मुद्दों, जैसे अस्पताल की व्यवस्था और कॉलेज की सुविधाओं पर भी पत्रकारों के सवालों के बेबाक जवाब दिए। इस अवसर पर विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा और नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here