Burhanpur News : बुरहानपुर के शनवारा चौराहे पर बड़ा हादसा, ट्रक ने तोड़ा सिग्नल चबूतरा

Sanjay Sahu
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के व्यस्त शनवारा चौराहे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक अज्ञात ट्रक चालक ने बीच सड़क पर बने ट्रैफिक सिग्नल के चबूतरे को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

Burhanpur News : बताया जा रहा है कि यह चौराहा शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

Burhanpur News : सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। क्षतिग्रस्त सिग्नल को हटाकर मार्ग को सुचारु किया गया।
पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिलहाल अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *