Iran-Israel conflict : Iran-Israel conflict का असर: सोना-चांदी में तेज उछाल, शेयर बाजार में गिरावट

Sanjay Sahu
Iran-Israel conflict

Iran-Israel conflict : इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज की गई है।

Iran-Israel conflict : मल्टी कमोडिटी मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 4,641 रुपये बढ़कर 1,66,745 रुपये पर पहुंच गया, जो करीब 2.86 फीसदी की तेजी दर्शाता है। वहीं चांदी की कीमतों में 8,000 रुपये यानी 2.67 फीसदी की बढ़त के साथ यह 2.91 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

Iran-Israel conflict : दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जबकि मुंबई में यह 1,73,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। बीते एक सप्ताह में ही 24 कैरेट सोना करीब 9,430 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने में भी 8,550 रुपये की तेजी देखी गई है।

Iran-Israel conflict : अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 5,390 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। चांदी का स्पॉट प्राइस भी 2 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर करीब 93.76 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रहा है।

Iran-Israel conflict : कच्चे तेल की कीमतों में भी जोरदार तेजी आई है। सोमवार को तेल के दाम 10 प्रतिशत से अधिक बढ़े। विशेषज्ञों का मानना है कि आपूर्ति बाधित होने की आशंका के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 से 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है।

Iran-Israel conflict : इस भू-राजनीतिक तनाव का असर शेयर बाजारों पर भी पड़ा है। सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी में करीब 300 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में भी दबाव देखा गया। जापान का निक्केई 225, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक क्षेत्रीय तनाव कम नहीं होता, तब तक कमोडिटी और इक्विटी बाजारों में अस्थिरता बनी रह सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *