DGCA ऑडिट में 263 खामियां उजागर : एयर इंडिया, इंडिगो समेत आठ घरेलू एयरलाइंस पर उठे सुरक्षा सवाल

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com (9)

DGCA ऑडिट : नई दिल्ली। देश की विमानन सुरक्षा एजेंसी नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने वर्ष 2024-25 के दौरान आठ घरेलू एयरलाइंस के 23 ऑडिट किए, जिसमें कुल 263 खामियां पाई गईं। DGCA ने इन खामियों को लेवल 1 और लेवल 2 सुरक्षा उल्लंघनों की श्रेणी में रखा है। इनमें कई ऐसे बिंदु शामिल हैं, जिन पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की आवश्यकता जताई गई है। DGCA ने इस रिपोर्ट को वार्षिक निगरानी योजना (Annual Surveillance Plan) के तहत तैयार किया।

Read More : केरल की ननों को छत्तीसगढ़ की कोर्ट से नहीं मिली राहत, बेल खारिज, जेल में ही रहना होगा

प्रमुख एयरलाइनों में पाई गई खामियां:

DGCA की ऑडिट रिपोर्ट में देश की लगभग सभी प्रमुख एयरलाइंस – एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, एलायंस एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस, टाटा SIA (विस्तारा), क्विक जेट और घोड़ावत स्टार – शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक:

एयरलाइन लेवल 1 खामियां कुल खामियां
एयर इंडिया एक्सप्रेस 2 25
टाटा SIA (विस्तारा) 10 17
एयर इंडिया 7 51
स्पाइसजेट – 14
एलायंस एयर – 57
क्विक जेट – 35
इंडिगो – 23
घोड़ावत स्टार – 41

एयर इंडिया के गुरुग्राम बेस में 100 से अधिक उल्लंघन

DGCA ने हाल ही में एयर इंडिया के गुरुग्राम बेस का भी व्यापक ऑडिट किया, जहां 100 से अधिक खामियां सामने आईं। इनमें से 7 उल्लंघन लेवल-1 श्रेणी में थे, जिन्हें गंभीर माना गया है। यह ऑडिट 1 से 4 जुलाई, 2025 के बीच हुआ, जिसमें ऑपरेशन्स, क्रू ट्रेनिंग, विश्राम समय, उड़ान तय सीमा, एविएशन ज़ोन अनुमति जैसे कई बिंदुओं पर गहन जांच की गई।

DGCA ने सभी एयरलाइनों को खामियों की सूची सौंपते हुए निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समयसीमा में सुधारात्मक कार्रवाई करें और रिपोर्ट जमा करें। DGCA का कहना है कि ये ऑडिट सुरक्षा और अनुपालन की निगरानी के लिए अनिवार्य हैं और इनका उद्देश्य हवाई यातायात को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाना है।

Read More : Kondagaon News : खराब सड़क के विरोध में कांग्रेसियों ने सड़क के गड्डों मे लेटकर किया प्रदर्शन, देखिए सड़कों की दुर्दशा

यह संपूर्ण ऑडिट ICAO (International Civil Aviation Organization) की गाइडलाइंस के अनुसार किया गया है। DGCA ने इन खामियों को केवल रिकॉर्ड भर नहीं माना है, बल्कि सुरक्षा जोखिम के रूप में चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश की है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *