Oil dispute : तेल विवाद के बीच रूस से बढ़ी भारत की बातचीत, एनएसए डोभाल का दौरा अहम

VIKASH KHALKHO

Oil dispute : नई दिल्ली। मॉस्को में हुई उच्चस्तरीय मुलाकात –भारत और रूस के बीच हाल ही में तेल खरीद को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों देशों के बीच बातचीत तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल रूस पहुंचे। वहां उन्होंने रूस के पहले उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात की।

रक्षा और रणनीतिक परियोजनाओं पर चर्चा

बैठक में रक्षा और रणनीतिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर बात हुई। दोनों पक्षों ने नागरिक विमान निर्माण, धातु विज्ञान और रासायनिक उद्योग जैसी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Read More : Health Update : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन वेंटीलेटर पर, बाथरूम में गिरने से सिर में गंभीर चोट

पुतिन और मोदी की फोन पर बातचीत

इससे पहले, 8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की थी। पुतिन ने उन्हें यूक्रेन के ताजा हालात की जानकारी दी। वहीं, पीएम मोदी ने पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया।

Read More : Health Update : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन वेंटीलेटर पर, बाथरूम में गिरने से सिर में गंभीर चोट

साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों ने अपनी विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा दोहराई। इस दौरे से रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *