Health Update : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन वेंटीलेटर पर, बाथरूम में गिरने से सिर में गंभीर चोट

VIKASH KHALKHO

Health Update :  झारखंड। झारखंड के शिक्षा मंत्री और JMM के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है। पिछले सप्ताह जमशेदपुर स्थित अपने आवास के बाथरूम में गिरने से उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया।

Read More : ऑपरेशन अखल : 9वें दिन भी मुठभेड़ जारी, दो जवान शहीद, 10 घायल, कई आतंकी ढेर

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अस्पताल जाकर उनका हालचाल ले चुके हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Read More : CG NEWS :विकासखंड माकड़ी में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

62 वर्षीय रामदास सोरेन आदिवासी समाज और JMM कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय नेता हैं। उनकी गंभीर स्थिति से पूरे राज्य में चिंता का माहौल है और जगह-जगह उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *