ऑपरेशन अखल : 9वें दिन भी मुठभेड़ जारी, दो जवान शहीद, 10 घायल, कई आतंकी ढेर

VIKASH KHALKHO

ऑपरेशन अखल : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ नौवें दिन भी जारी है। बीती रात घने जंगलों में भीषण विस्फोट और गोलीबारी के बीच सेना के दो जवान—प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह—शहीद हो गए, जबकि 10 जवान घायल हुए हैं।

Read More : CG NEWS : शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल कर्मी एवं पखनाबेड़ा में मेघा पालक बैठक का किया गया आयोजन

सूत्रों के मुताबिक, अब तक एक आतंकी का शव बरामद किया गया है और कई आतंकियों को मार गिराया गया है। दशकों में सबसे लंबे चलने वाले इस आतंकवाद विरोधी अभियान में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस की SOG और CRPF मिलकर कार्रवाई कर रही हैं।

Read More : CG NEWS : पोदला उरस्कना पर्व पर ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ कार्यक्रम, माकड़ी पुलिस ने किया वृक्षारोपण

ऑपरेशन अखल की शुरुआत तब हुई जब खुफिया इनपुट में पता चला कि इलाके में कई आतंकी गुफाओं में छिपे हैं। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इस बीच, LOC के पास भी सर्च ऑपरेशन जारी है, जिसमें दो आतंकियों को पहले ही मार गिराया जा चुका है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *