800 करोड़ का जीएसटी घोटाला : झारखंड में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी…

रांची, 8 मई 2025 — झारखंड और पश्चिम बंगाल में 800 करोड़ रुपये के बहुचर्चित जीएसटी घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची, जमशेदपुर और बंगाल के कई ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। ईडी की टीमें फर्जी इनवॉइस और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले से जुड़े दस्तावेज़ खंगाल रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 14,325 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी बिल तैयार कर कारोबारियों ने 800 करोड़ से अधिक का टैक्स लाभ उठाया। इसके लिए नकली कंपनियां बनाकर लेन-देन दिखाए गए, फिर इन कंपनियों को बंद कर दिया गया।जिन कारोबारियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें शिवकुमार देवरा, सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता जैसे नाम शामिल हैं। इस घोटाले में पहले बंगाल में ईडी कार्रवाई कर चुका है, लेकिन झारखंड में यह पहली छापेमारी है।

ईडी की टीम के साथ सीआरपीएफ की टुकड़ियां भी तैनात की गई हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे। जांच एजेंसी को शक है कि घोटाले की जड़ें और भी गहरी हैं और इसके तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories