Jagdalpur News : घायल जवान को बचाते हुए CRPF कमांडेंट ने गंवाया अपना पैर….

Parivesh

जगदलपुर, 8 मई 2025 — छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे माओवादी रोधी ऑपरेशन के दौरान CRPF के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे ने अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया। बीते दिन हुए आईईडी विस्फोट में घायल हुए एक जवान को बचाते समय बोराडे स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गए।

बचाव के दौरान जब वे घायल जवान को सुरक्षित स्थान तक पहुंचा रहे थे, तभी दूसरा आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें उनका बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तत्काल उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, फिर वहां से दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने संक्रमण और अत्यधिक रक्तस्राव रोकने के लिए उनका एक पैर काटना पड़ा।

ICU में भर्ती सागर बोराडे की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार वे अविश्वसनीय हौसले और जीवटता के साथ इलाज का सामना कर रहे हैं। उनकी यह बहादुरी माओवादी मोर्चे पर तैनात जवानों के बलिदान और समर्पण का प्रतीक बन चुकी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *