Raipur News: लालपुर में पेंट गोदाम धू-धूकर जला, लाखों नहीं करोड़ों का नुकसान, आग की लपटें देख मचा हड़कंप

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के लालपुर फल मार्केट के पीछे स्थित पोद्दार पेंट्स एंड केमिकल प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में रात करीब 8 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की चपेट में आया गोदाम का सामान

जानकारी के मुताबिक, पेंट गोदाम में आग लगने के बाद तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालांकि, आग पर काबू पाने तक गोदाम में रखा काफी सामान जलकर खाक हो चुका था।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

Raipur News: इस घटना में करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *