CG Crime:अंधे कत्ल का खुलासा: तांदुला नदी किनारे मिली महिला की हत्या में पति गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG Crime

CG Crime:अंधे कत्ल का खुलासा: तांदुला नदी किनारे मिली महिला की हत्या में पति गिरफ्तारCG Crime: Balod जिले में महिला की संदिग्ध मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। देवी नवागांव में तांदुला नदी किनारे मिली महिला की लाश के मामले में उसका पति ही हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

CG Crime:23 फरवरी को देवीनवागांव में तांदुला नदी के किनारे एक महिला का शव मिला था। ग्रामीणों ने उसकी पहचान गांव की सावित्री निषाद के रूप में की और पुलिस को सूचना दी। रात होने के कारण शव को मौके पर ही सुरक्षित रखा गया। अगले दिन कोतवाली थाना पुलिस, साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

CG Crime:मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी मोनिका ठाकुर और एसडीओपी बोनीफास एक्का के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने गांव में कई दिनों तक कैंप कर ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि मृतका पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और अक्सर बिना बताए मायके चली जाती थी, जिससे परिवार में विवाद होता था।

CG Crime:संदेह के आधार पर जब पुलिस ने पति धर्मेंद्र निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो वह पहले गुमराह करने की कोशिश करता रहा। हालांकि तकनीकी साक्ष्यों और सख्ती से पूछताछ के बाद उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

CG Crime: आरोपी 41 वर्षीय धर्मेंद्र निषाद ने बताया कि घटना वाले दिन उसकी पत्नी ने घर का काम नहीं किया था और बच्चे भूखे ही स्कूल चले गए थे। इसी बात से नाराज होकर वह पत्नी को नदी किनारे ले गया और पुरानी साड़ी से फंदा बनाकर उसका गला घोंट दिया। बाद में घटना को दुर्घटना दर्शाने के लिए शव के गले में स्कार्फ लपेट दिया, ताकि ऐसा लगे कि गिरने से मौत हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *