Surajpur Crime News : खाना नहीं बनाया’ विवाद में पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या….

Surajpur Crime News : सूरजपुर। सूरजपुर जिले में घरेलू विवाद का एक दर्दनाक अंत सामने आया है। रात में खाना नहीं बनाने को लेकर शुरू हुए विवाद में एक पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के भट्ठापारा की है।

Surajpur Crime News : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अवतार सिंह ने रात को खाना न बनने के मामूली विवाद पर अपनी पत्नी पर हमला कर दिया और उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था।

READ MORE : Air India : रायपुर-दिल्ली हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी : एयर इंडिया की नई फ्लाइट 26 अक्टूबर से, कुल 8 उड़ानें होंगी उपलब्ध…

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए आरोपी पति अवतार सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

READ MORE : CG Weather Update : दक्षिण छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक बारिश के आसार, रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे…

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories