Raipur Murder Case : राज्योत्सव जाने से रोक रहे दामाद ने सास को मारा मुक्का, इलाज के दौरान तोड़ा दम…

Parivesh
Raipur Murder Case

Raipur Murder Case : रायपुर। राजधानी के माना थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। देवपुरी निवासी दामाद ने अपनी पत्नी और बेटी को राज्योत्सव जाने से रोकते हुए ऐसा विवाद खड़ा किया कि 65 वर्षीय सास की जान चली गई। घटना ग्राम बिरौदा की है, जहां चार नवंबर की शाम को दामाद ने बीच-बचाव कर रही बुजुर्ग सास राजबाई बांधे पर मुक्का जड़ दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।

Raipur Murder Case : परिजन आनन-फानन में राजबाई को मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया। वहां 5 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी दामाद वीरेन्द्र कुरें घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने 7 नवंबर को हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

READ MORE : Raipur News : मेकाहारा अस्पताल में डस्टबिन के पास मिला भ्रूण, सीसीटीवी में दो बुर्का पहनी महिलाएं कैद, पुलिस तलाश में जुटी,देखें वीडियो

जानकारी के अनुसार, मृतका राजबाई ने तीनों बेटियों को उनके ससुराल से मायके बुलाया था। इस दौरान देवपुरी निवासी दामाद वीरेन्द्र भी पत्नी और बच्ची के साथ वहां पहुंचा था। शाम को जब सभी महिलाएं राज्योत्सव कार्यक्रम में जाने लगीं, तो वीरेन्द्र ने पत्नी को रोकते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। इसी बहस के बीच उसने राजबाई के सिर और चेहरे पर मुक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

READ MORE : Raipur Crime : फार्म हाउस में महिला से गैंगरेप; पैचअप के बहाने ले गए, शराब पिलाकर दिया घटना को अंजाम

माना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *