Rajeev Dansena Arrest Controversy Raigarh: अविश्वास प्रस्ताव से पहले उपसरपंच गिरफ्तार; पुलिस पर पंचों को डराने-धमकाने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

VIKASH KHALKHO

रायगढ़। Nishaanebaz.com-Kharsia Tarapur Sarpanch No Confidence Controversy: रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत तारापुर में वर्तमान सरपंच के खिलाफ प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शुरू हुआ पंचायत स्तर का विवाद अब थाने के घेराव और बड़े राजनीतिक टकराव में बदल गया है। पुलिस और प्रशासन पर पंचों को डराने-धमकाने और उपसरपंच राजीव डनसेना को बेवजह गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार सुबह सैकड़ों ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने का घेराव कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री उमेश पटेल भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए थाने के भीतर ही धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों और पंचों का आरोप है कि सरपंच की कथित मनमानी के खिलाफ उन्होंने नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू की थी। आरोप है कि इस प्रक्रिया को रोकने और पंचों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Read More : MP News: टीकमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स टेंडर पर सवाल, करोड़ों की गड़बड़ी के आरोप; कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने आरोप लगाया कि अविश्वास प्रस्ताव को प्रभावित करने के लिए पुलिस द्वारा उपसरपंच राजीव डनसेना समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने गिरफ्तार उपसरपंच की तत्काल रिहाई और अविश्वास प्रस्ताव में किसी भी तरह का प्रशासनिक हस्तक्षेप न होने देने की मांग की। दूसरी ओर, रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने पुलिस पर लगे आरोपों का खंडन करते हुए स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि उपसरपंच राजीव डनसेना के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज था।

Read More : Dhamtari Gambling House Raid Action: धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई; जालमपुर वार्ड के मकान में चल रही जुए की महफिल पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि उपसरपंच की गिरफ्तारी दर्ज आपराधिक प्रकरण के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई है, जिसका पंचायत के अविश्वास प्रस्ताव से कोई सीधा संबंध नहीं है। बहरहाल, पूर्व मंत्री के धरने पर बैठने और ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *