Friday, September 4, 2026
Home Chhattisgarh Dhamtari Gambling House Raid Action: धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई; जालमपुर वार्ड...

Dhamtari Gambling House Raid Action: धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई; जालमपुर वार्ड के मकान में चल रही जुए की महफिल पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी। Nishaanebaz.com-Dhamtari Gambling House Raid Action: छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस ने जुआ और सट्टा के काले कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के जालमपुर वार्ड स्थित एक रिहायशी मकान में चल रही ताश की महफिल पर पुलिस की विशेष टीम ने औचक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है और ताश की बाजी पर लगा ₹55,600 नगद कैश बरामद किया है।

पुलिस की इस अचानक छापेमारी से मौके पर हड़कंप मच गया और जुआरियों को भागने तक का मौका नहीं मिला।

Read More : Gariaband PMGSY Road Protest: गरियाबंद में 68 लाख की पीएमजीएसवाई सड़क सालभर में जर्जर; गड्ढों में धान और बेशरम के पौधे रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सटीक सूचना मिली थी कि जालमपुर वार्ड के एक बंद मकान में बड़े पैमाने पर जुए की फड़ सजाई गई है, जहां हजारों रुपये का दांव लगाया जा रहा है।

Read More : Raipur ISKCON Temple: रायपुर इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, रात 10 बजे निशानेबाज न्यूज पर LIVE देखिए भव्य महोत्सव

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए चिन्हित मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर ताश के पत्तों के जरिए हार-जीत की बाजी लगा रहे 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए सभी आरोपी धमतरी के ही रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Read More : Surajpur Tribal Minor Suspicious Death: सूरजपुर में आदिवासी नाबालिग की संदिग्ध मौत; शव लेकर आईजी कार्यालय पहुंचे परिजन, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

गौरतलब है कि हाल के दिनों में शहर से लेकर ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में अवैध जुए का कारोबार पनपने की शिकायतें आ रही थीं। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों, सट्टेबाज़ी और जुए के ठिकानों पर आगे भी इसी तरह की सख्त और ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here