Bihar Elections 2025 : तेजस्वी का 20 महीने में हर घर नौकरी का मेगा ऐलान; BJP ने घेरा, पूछा- बदले में कितनी ज़मीन लेंगे?…..

0
126
Bihar Elections 2025
Bihar Elections 2025

Bihar Elections 2025 : पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मतदाताओं को लुभाने के लिए एक बड़ी चुनावी घोषणा की है। तेजस्वी यादव ने वादा किया है कि, अगर बिहार में उनकी सरकार बनती है, तो बीस महीनों के भीतर अधिनियम बनाकर सभी घरों में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का काम किया जाएगा। तेजस्वी ने दावा किया कि वह मात्र 20 महीने की सीमित अवधि में अपना यह मिशन पूरा करेंगे।

READ MORE : Bihar Elections 2025 : नामांकन से ठीक पहले CM नीतीश को तगड़ा झटका, ये दिग्गज मंत्री RJD में शामिल…

Bihar Elections 2025 : बीजेपी ने उठाया ‘जमीन के बदले नौकरी’ का पुराना मुद्दा

तेजस्वी यादव के इस महत्वाकांक्षी ऐलान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तुरंत तीखी प्रतिक्रिया दी है। BJP प्रवक्ता प्रभात मालाकार ने तेजस्वी के वादे को हवा-हवाई बताते हुए लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए हुए ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाले की याद दिलाई।

BJP प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा:

तेजस्वी यह क्यों नहीं कह रहे हैं कि सरकारी नौकरी देने के बदले वह कितनी जमीन लेंगे? उनके पिताजी ने भी इससे पहले रेलवे में नौकरी देने के बदले कई बीघा जमीन लोगों से लिखा लिया था। तेजस्वी यादव को भी स्पष्ट करना चाहिए कि वह नौकरी देने के बदले कितना जमीन लेंगे।”

घोषणा को बताया ‘हवा-हवाई’ और ‘सत्ता के लिए बयानबाजी’

बीजेपी प्रवक्ता ने तेजस्वी की घोषणा को सिर्फ सत्ता में आने के लिए की गई बयानबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब उनके झाँसे में आने वाली नहीं है।

READ MORE : IPS Y Puran Kumar : IPS वाई पूरन कुमार की आत्महत्या: अंतिम नोट में बरामद, कई अधिकारियों का लिखा नाम, पढ़िए आत्महत्या से जुड़े नए खुलासे

मालाकार ने तेजस्वी के प्रस्तावित ‘माई-बहन योजना’ पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें पहले अपने पारिवारिक मामलों में न्याय करके दिखाना चाहिए, तब जाकर लोग उनके वादों पर भरोसा करेंगे।

तेजस्वी के इस ऐलान ने बिहार चुनाव के लिए रोजगार के मुद्दे पर राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here