Raipur Crime News Tata Magic Body Case: कुंवरगढ़-परसतराई नहर मार्ग पर सनसनी; टाटा मैजिक और दो बाइकों में सवार थे संदिग्ध आरोपी

VIKASH KHALKHO

रायपुर/धरसींवा। Nishaanebaz.com-Raipur Dharsiwa Dead Body Found In Tata Magic: राजधानी रायपुर के ग्रामीण इलाके धरसींवा में पुलिस की सतर्कता और देर रात पेट्रोलिंग के दौरान एक सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है। धरसींवा पुलिस की गश्ती टीम को देखकर हत्यारे एक टाटा मैजिक वाहन में युवक की लाश छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी हत्या के बाद शव को किसी सुनसान इलाके में ठिकाने लगाने (डंप करने) ले जा रहे थे।

पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन और शव को कब्जे में ले लिया है तथा अज्ञात मृतक की शिनाख्त और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात धरसींवा थाना पुलिस की गश्ती टीम कुंवरगढ़ से परसतराई की ओर जाने वाले नहर मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक टाटा मैजिक सवारी गाड़ी आती दिखाई दी, जिसके पीछे दो मोटरसाइकिलों पर भी कुछ संदिग्ध सवार थे।

Read More : Rajeev Dansena Arrest Controversy Raigarh: अविश्वास प्रस्ताव से पहले उपसरपंच गिरफ्तार; पुलिस पर पंचों को डराने-धमकाने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी की बत्ती देखते ही मैजिक वाहन और बाइक सवार हड़बड़ा गए और गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। गश्ती टीम ने संदेह होने पर तत्काल उनका पीछा किया। खुद को घिरता देख आरोपी सड़क किनारे वाहन छोड़कर झाड़ियों और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जब पुलिसकर्मियों ने टाटा मैजिक के अंदर जाकर देखा, तो उसमें एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ था, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। गश्ती टीम ने तुरंत इसकी सूचना एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और धरसींवा थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान को दी।

Read More : MP News: टीकमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स टेंडर पर सवाल, करोड़ों की गड़बड़ी के आरोप; कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है और शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चीरघर भेज दिया है। पुलिस आसपास के गांवों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों के सुराग मिल चुके हैं और जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *