Saturday, June 20, 2026
37.1 C
Raipur

Chhattisgarh Political News: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर पर सियासी घमासान, अरुण साव और दीपक बैज के बीच तीखी बयानबाजी

Chhattisgarh Political News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत के साथ ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेता आपस में लड़ रहे हैं और प्रशिक्षण से कांग्रेस की अंदरूनी कलह खत्म नहीं होगी।

Chhattisgarh Political News: दीपक बैज का पलटवार

Chhattisgarh Political News: अरुण साव के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जवाब देते हुए कहा कि अगर साव एक घंटे कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर देख लें तो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार साव के विभाग में हो रहा है। बैज ने यह भी कहा कि सीएम हाउस में हुई आपात बैठक में अरुण साव सबसे ज्यादा निशाने पर थे, इसलिए उन्हें बताना चाहिए कि उनसे इस्तीफा मांगा गया था या नहीं।

Chhattisgarh Political News: प्रशिक्षण शिविर के खर्च पर भी विवाद

Chhattisgarh Political News: भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस जिलाध्यक्षों से सहयोग राशि लेकर प्रशिक्षण शिविर चला रही है। इस पर दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के पास अगर कोई सबूत है तो सामने लाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर गांधीवादी विचारों के अनुसार सादगी से आयोजित किया जा रहा है और इसकी निगरानी दिल्ली स्तर से की जा रही है।

Chhattisgarh Political News: पुरंदर मिश्रा के बयान पर विवाद

Chhattisgarh Political News: भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा राहुल गांधी को जोकर कहने पर दीपक बैज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पुरंदर मिश्रा को भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए और भाजपा को उनके बयान पर विचार करना चाहिए।

Chhattisgarh Political News: योग दिवस पर बोले अरुण साव

Chhattisgarh Political News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर अरुण साव ने कहा कि प्रदेशभर में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक इसमें शामिल होंगे और लोगों को योग के फायदे बताए जाएंगे।

Chhattisgarh Political News: सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान को लेकर दोनों दलों में टकराव

Chhattisgarh Political News: अरुण साव ने कहा कि सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के जरिए सरकार की 31 योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। वहीं दीपक बैज ने इस योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं बढ़ रही हैं, ऐसे में पहले इन मुद्दों का समाधान होना चाहिए।

Chhattisgarh Political News: राहुल गांधी के दौरे पर भाजपा का तंज

Chhattisgarh Political News: राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर अरुण साव ने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस को कई चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है और उनके दौरे से कांग्रेस को फायदा नहीं होगा।

Chhattisgarh Political News: मंत्रियों के प्रशिक्षण पर कांग्रेस का हमला

Chhattisgarh Political News: 4 और 5 जुलाई को आईआईएम में होने वाले मंत्रियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर अरुण साव ने कहा कि चिंतन शिविर से मंत्रियों को शासन और प्रशासन की बेहतर जानकारी मिलती है। वहीं दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार का आधा कार्यकाल बीत चुका है, इसलिए अब प्रशिक्षण की नहीं बल्कि विदाई की तैयारी करनी चाहिए। कांग्रेस और भाजपा के बीच इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है और आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति और गरमा सकती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories