CG NEWS : बैलाडीला ट्रक ओनर एसोसिएशन चुनाव में उमेश सिंह और मनोज सिंह पैनल के बीच कांटे की टक्कर , सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला, निर्दलीय पंकज बनिक बन सकते हैं गेमचेंजर

CG NEWS : फकरे आलम खान/बचेली – बैलाडीला : बैलाडीला ट्रक ओनर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। डोर-टू-डोर प्रचार अभियान तेजी से चल रहा है। इस वर्ष भी हर साल की तरह एसोसिएशन के चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। उमेश सिंह पैनल (हाथी छाप) और मनोज सिंह पैनल (गाय का बछड़ा छाप) के बीच अध्यक्ष पद के लिए सीधी टक्कर है।

CG NEWS : सचिव पद के लिए भी रोमांचक मुकाबला है, जिसमें उमेश सिंह पैनल से आकाश गोयल, मनोज सिंह पैनल से विप्लव मलिक और निर्दलीय उम्मीदवार पंकज बनिक (बरगट का पेड़ छाप) के बीच त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा है। पंकज बनिक के मैदान में उतरने से समीकरण बिगड़ सकते हैं, क्योंकि विप्लव मलिक और आकाश गोयल के साथ-साथ उन्हें भी जनता का मजबूत समर्थन प्राप्त है। बरगद की छांव कितना असर डालता है बी टी ओ सचिव पद पर

CG NEWS : आकाश गोयल, जो पहले भी एसोसिएशन में पद संभाल चुके हैं, को भरोसा है कि जनता उन्हें पूर्ण बहुमत से सचिव पद पर चुनेगी। वहीं, विप्लव मलिक भी मजबूत दावेदार हैं और जोश से भरे हुए हैं। हालांकि, निर्दलीय उम्मीदवार पंकज बनिक के प्रचार ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है
सभी उम्मीदवार डोर-टू-डोर प्रचार में जुटे हैं और मतदाताओं को भाड़ा न मिलने, चेक लटकने और चेक क्लीयर होने में देरी जैसी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दे रहे हैं।

 

CG NEWS : उमेश सिंह पैनल को भी जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, और लोग उन्हें सर आंखों पर बिठाने को तैयार दिख रहे हैं। हालांकि, यह साफ तस्वीर चुनाव के दिन ही सामने आएगी कि कौन किस पर भारी पड़ता है। मतदाताओं की नजर इस बात पर टिकी है कि कौन सा पैनल उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा वादे तो सभी करते है पर जीत जाने के बाद वादो का क्या इसी जदोजहद में है। 13 अगस्त की संध्या को परिणाम पता चल जायेगा।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories