Sara Ali Khan Birthday : बॉलीवुड की नटखट अभिनेत्री, 30 की हुईं सारा अली खान….

Parivesh
Sara Ali Khan Birthday

Sara Ali Khan Birthday : बॉलीवुड की चुलबुली और बेबाक अदाकारा सारा अली खान आज 12 अगस्त को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। महज कुछ वर्षों में ही उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद सारा ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद वह सिम्बा, अतरंगी रे, लव आजकल 2, गैसलाइट, जरा हटके जरा बचके, स्काई फोर्स और हाल ही में रिलीज हुई मेट्रो…इन दिनों में नजर आ चुकी हैं।

फिल्मों में एंट्री के लिए सारा को बेलने पड़े थे कई पापड़, फिर अपनी अदाकारी  और बोल्डनेस के दम पर बटोरी सुर्खियां - sara ali khan birthday special-mobile

Sara Ali Khan Birthday : सादगी की मिसाल
निर्देशक रोहित शेट्टी ने एक बार कपिल शर्मा के शो में सारा की सादगी का किस्सा सुनाते हुए कहा था कि उन्हें उम्मीद थी, सैफ-अमृता की बेटी और पटौदी खानदान की राजकुमारी कई बॉडीगार्ड्स के साथ आएंगी, लेकिन सारा अकेले उनके ऑफिस पहुंचीं और हाथ जोड़कर कहा, “सर, प्लीज मुझे काम दे दो।” इस विनम्रता और मेहनत ने ही उन्हें जल्दी दर्शकों के दिलों में जगह दिला दी।

महादेव में अटूट आस्था
मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सारा अली खान महादेव की परम भक्त हैं। उन्हें अक्सर मंदिरों में पूजा करते और भोलेनाथ के दर पर मत्था टेकते देखा जाता है। उनकी इस आस्था पर कई बार सवाल उठे, लेकिन सारा का कहना है—“मैं जैसी हूं, वैसी ही रहती हूं, मेरा व्यवहार बनावटी नहीं है।”

Sara Ali Khan Birthday: कभी 96 किलो की थी सारा अली खान, ड्रग्स केस में आ  चुका है नाम

30 की उम्र में सारा ने न केवल फिल्मों में अपनी पकड़ बनाई है, बल्कि अपनी सादगी और स्पष्टवादिता से भी फैंस का दिल जीता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *