Raipur ODI Match : भारत-द. अफ्रीका मैच के लिए छात्रों के टिकट आज से शुरू, ₹800 में मिलेगी टिकट; आईडी और UPI अनिवार्य

0
144
Raipur ODI Match
Raipur ODI Match

Raipur ODI Match : रायपुर। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका डे-नाइट वनडे मैच को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। छात्र वर्ग के लिए आरक्षित 1500 सीटों की टिकट बिक्री आज सोमवार 24 नवंबर से शुरू हो गई। ये टिकटें बूढ़ातालाब के पास स्थित इंडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। विद्यार्थी केवल 800 रुपये में एक टिकट ले सकेंगे, बशर्ते वे अपने संस्थान का वर्तमान सत्र का वैध आईडी कार्ड दिखाएँ।

Raipur ODI Match : क्रिकेट संघ के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए छात्रों के लिए दो अलग काउंटर बनाए गए हैं। जबकि ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले दर्शकों के लिए 6 अलग काउंटर संचालित होंगे, जहाँ स्मार्टफोन से बारकोड स्कैन कर फिजिकल टिकट आसानी से मिल जाएंगे। ऑनलाइन टिकटों का वितरण 24 नवंबर से 2 दिसंबर की शाम तक चलेगा।

READ MORE : Raipur DGP-IG Conference : देशभर से 550 अधिकारी आएंगे, सुरक्षा में CRPF और SPG तैनात….

मैच वाले दिन यानी 3 दिसंबर को भी स्टेडियम परिसर में एक अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने की योजना पर विचार किया जा रहा है, जिससे दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो। स्टूडेंट्स के लिए अलग से अपर-3 स्टैंड सुरक्षित किया गया है और प्रवेश केवल गेट नंबर 3 से ही दिया जाएगा।

सख्त सुरक्षा व्यवस्था
टिकट वितरण के दौरान भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल और निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। क्रिकेट संघ ने इलाके में पार्किंग और सुरक्षा प्रबंधन के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया है। भीड़ अधिक होने की स्थिति में काउंटर पर जाने से पहले ही वॉलिंटियर्स द्वारा छात्रों की आईडी जांची जा सकती है। इसके लिए करीब 20 वॉलिंटियर्स लगाए जाने की योजना है।

READ MORE : CG NEWS: युवक ने थाने में की अजीब शिकायत: कहा— एक अंडा असली, दूसरा नकली; सफेद पुट्टी चढ़ाने का आरोप

पिछले साल न्यूजीलैंड–भारत वनडे के दौरान आईडी वेरिफिकेशन और कैश चेंज को लेकर हंगामा होने के बाद इस बार काउंटर पर UPI पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here