Damoh Quadruple Murder Crime: दमोहा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी और 3 बच्चों की ली जान

VIKASH KHALKHO

दमोह। Nishaanebaz.com-Damoh Quadruple Murder Crime: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक झकझोर देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मगरौन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शराब के आदी एक व्यक्ति ने रात के अंधेरे में अपने ही हंसते-खेलते परिवार को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य सामूहिक हत्याकांड की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसर गया है।

पुलिस अधीक्षक (SP) आनंद कलादगि के अनुसार, आरोपी की पहचान द्वारका पटेल के रूप में हुई है। मृतकों में उसकी पत्नी खेमा बाई पटेल (35), दो बेटे और एक मासूम बेटी शामिल हैं। शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी मजदूरी के सिलसिले में दिल्ली में रहता था और कुछ दिनों पहले ही गांव लौटा था। वह अत्यधिक शराब पीने का आदी था और घर आते ही अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट और विवाद करता था।

Read More : Mauganj Elephant Death Accident: मऊगंज के मलकपुर में करंट लगने से मादा हाथी की दर्दनाक मौत

इस घटना की सबसे दिल दुखाने वाली बात यह सामने आई कि शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में संतान सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा था। मृतका खेमा बाई ने भी अपने बच्चों की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूरा दिन निर्जला व्रत रखा था। लेकिन उसे जरा भी अंदेशा नहीं था कि जिस औलाद की सलामती के लिए उसने ईश्वर से प्रार्थना की है, उसका ही सगा पिता रात में उनका काल बन जाएगा।

Read More : CG News: तेज रफ्तार का कहर! बालोद में कर्मचारियों से भरी बस हादसे का शिकार, 1 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच एक बार फिर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते आरोपी पर हैवानियत सवार हो गई और उसने पास में रखी धारदार कुल्हाड़ी से सो रहे बच्चों और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चारों की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और सागर से फोरेंसिक (FSL) टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश व मामले के कानूनी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *