CG NEWS: युवक ने थाने में की अजीब शिकायत: कहा— एक अंडा असली, दूसरा नकली; सफेद पुट्टी चढ़ाने का आरोप

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की राजपुर पुलिस को एक अजीबो-गरीब शिकायत मिली है। यहां एक युवक दो अंडे लेकर थाने पहुंच गया। उसने बताया कि इन दोनों में से एक अंडा नकली है, जिस पर सफेद पुट्टी चढ़ी हुई है। अंडा खरीदते समय उसे शक हुआ, इसलिए वह इसकी शिकायत करने थाने आ गया।

CG NEWS: यह पूरा मामला राजपुर नगर पंचायत क्षेत्र का है। रेस्ट हाउस के पास स्थित एक अंडे के ठेले से युवक ने अंडे खरीदे थे। दो अंडों में से एक अंडा उसे डुप्लीकेट लगा, जिसके बाद वह शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। युवक ने पुलिस को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। पुलिस भी इस असामान्य शिकायत के बाद यह समझने में जुटी है कि बाजार में नकली अंडा कैसे पहुंचा।

CG NEWS: नकली अंडे की पहचान कैसे करें

CG NEWS: नकली अंडे की पहचान उसके छिलके से की जा सकती है। असली अंडे का छिलका थोड़ा खुरदुरा होता है, जबकि नकली अंडा चिकना महसूस होता है। असली अंडा पानी में डूब जाता है, जबकि नकली अंडा तैरता है। असली अंडे को हिलाने पर कोई आवाज नहीं आती, लेकिन नकली या खराब अंडे को हिलाने पर हल्की आवाज सुनाई देती है। इसके अलावा नकली अंडे में रासायनिक मिलावट की गंध भी महसूस होती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *