Hanuman Temple Accident: हनुमान मंदिर के निर्माणाधीन मंडप की छत गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

0
125
Hanuman Temple Accident
Hanuman Temple Accident

Hanuman Temple Accident: परभणी। महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान मंदिर के सामने बन रहे सभा मंडप की निर्माणाधीन छत अचानक गिर गई। हादसे के समय श्रद्धालु मंदिर में दर्शन और प्रसाद लेने के लिए मौजूद थे। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hanuman Temple Accident: प्रसाद लेने के दौरान हुआ हादसा

Hanuman Temple Accident: जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर में दोपहर करीब 3 बजे बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ले रहे थे। इसी दौरान बांस और लोहे की रॉड से बना सेंट्रिंग स्ट्रक्चर अचानक टूट गया और पत्थरों से बना निर्माणाधीन मंडप भरभराकर नीचे गिर गया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Hanuman Temple Accident: स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

Hanuman Temple Accident: हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। बाद में पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया गया।

Hanuman Temple Accident: मलबे में करीब 40 लोगों के दबने की आशंका थी

Hanuman Temple Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय कई लोग मंडप के पास मौजूद थे और करीब 40 लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई गई थी। प्रशासन के मुताबिक 32 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें 7 की मौत हो गई और 25 घायल हैं।

Hanuman Temple Accident: प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य पूरा किया

Hanuman Temple Accident: जिला कलेक्टर संजय चव्हाण, उपमंडल अधिकारी संगीता चव्हाण और तहसीलदार पांडुरंग माछेवाड़ सहित आपदा प्रबंधन टीम, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है और घायलों का इलाज जारी है।

Hanuman Temple Accident: यशवाड़ी गांव मनवत रोड पर स्थित है, जो छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किलोमीटर दूर है। शनिवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक थी, जिसके चलते हादसे में ज्यादा लोग प्रभावित हुए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here