Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा में राम मंदिर चंदा मामले पर हंगामा,...

Chhattisgarh Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा में राम मंदिर चंदा मामले पर हंगामा, कांग्रेस ने उठाया मुद्दा

Chhattisgarh Monsoon Session
Chhattisgarh Monsoon Session

Chhattisgarh Monsoon Session: रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को राम मंदिर चंदा मामले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत कांग्रेस विधायक चंदा चोरी के पोस्टर लेकर सदन पहुंचे। महंत ने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष के रूप में नहीं, बल्कि प्रदेश के करोड़ों रामभक्तों की भावना का प्रतिनिधित्व करते हुए यह मुद्दा उठा रहे हैं।

Chhattisgarh Monsoon Session: उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों ने आस्था के साथ राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया, लेकिन उस धन के साथ धोखा हुआ। इस पर संसदीय कार्य मंत्री अजय चंद्राकर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह मामला विधानसभा या राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र का नहीं है। उन्होंने पूछा कि इस विषय को किस प्रक्रिया के तहत सदन में लाया गया है। सत्ता पक्ष के अन्य विधायकों ने भी इसका विरोध किया।

Chhattisgarh Monsoon Session: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि स्थगन प्रस्ताव की विषय-वस्तु छत्तीसगढ़ से संबंधित नहीं है, इसलिए इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसके बाद सदन में हंगामा बढ़ गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस को स्थगन प्रस्ताव होने के बावजूद मुद्दा उठाने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था और उस चंदे में “डकैती” हुई है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी भी हुई।

Chhattisgarh Monsoon Session: प्रश्नकाल में उठा बीएड-डीएड कॉलेज का मुद्दा

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक लता उसेंडी ने कोंडागांव स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में बीएड-डीएड पाठ्यक्रम शुरू नहीं होने और रिक्त पदों का मुद्दा उठाया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन पर भी सवाल किए।

उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने जवाब में कहा कि नई शिक्षा नीति प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लागू है। बीएड-डीएड कॉलेजों को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है और 13 महाविद्यालयों में इन पाठ्यक्रमों को शुरू करने की संभावना पर काम किया जा रहा है।

तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि

सत्र की शुरुआत में पद्म विभूषण तीजन बाई को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि तीजन बाई ने पंडवानी गायन के जरिए छत्तीसगढ़ को विश्वभर में पहचान दिलाई। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता रहेगा।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि तीजन बाई हम सभी के दिलों के करीब थीं। उनके निधन से प्रदेश ने एक महान लोक कलाकार को खो दिया है। श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

दूसरे दिन कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन 14 जुलाई को कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। हालांकि भाजपा के स्पष्ट बहुमत के कारण इसके पारित होने की संभावना नहीं है, लेकिन कांग्रेस इसके जरिए सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।

इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

* नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई
* कानून-व्यवस्था
* महिलाओं के खिलाफ अपराध
* किसानों की समस्याएं
* बेरोजगारी और रोजगार
* बिजली-पानी की समस्या
* राजस्व और भूमि विवाद
* आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे

कांग्रेस का कहना है कि वह जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगी और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here