Nakti Dispute: नकटी विवाद: AAP ने विधायक अनुज शर्मा के बंगले का किया घेराव, पुनर्वास की मांग

Sanjay Sahu
Nakti Dispute

Nakti Dispute: रायपुर:रायपुर के नकटी गांव में विस्थापित परिवारों के समर्थन में आम आदमी पार्टी (AAP) ने धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के बंगले का घेराव कर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि गरीबों के घर उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना स्वीकार नहीं है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए सम्मानजनक पुनर्वास की मांग की।

Nakti Dispute: प्रदर्शन का नेतृत्व रायपुर जिला अध्यक्ष नवनीत नंदे और यूथ विंग के जिला अध्यक्ष विकास दास मानिकपुरी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और नकटी के प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की मांग की।

 

Nakti Dispute: AAP की प्रमुख मांगें

* प्रभावित परिवारों का सम्मानजनक पुनर्वास किया जाए।
* चरागाह भूमि पर प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के फैसले पर दोबारा विचार किया जाए।
* गरीब, मजदूर, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा की जाए।

पार्टी नेताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान जनता के भरोसे से मिलता है, गरीबों के घर तोड़कर नहीं।

न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा’

Nakti Dispute: प्रदर्शन में लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान, प्रदेश कार्यालय प्रभारी शिव शर्मा, महिला विंग की जिला अध्यक्ष अनुराधा शुक्ला समेत कई प्रदेश और जिला पदाधिकारी शामिल हुए। AAP ने कहा कि नकटी के सभी प्रभावित परिवारों को न्याय और पुनर्वास मिलने तक उनका लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा।

Nakti Dispute: नकटी विवाद पर बढ़ रही राजनीति

Nakti Dispute: 29 जून को नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद से यह मामला लगातार राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है। कांग्रेस पहले ही प्रदर्शन कर चुकी है, राज्यपाल से मुलाकात कर चुकी है और विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाने की बात कह चुकी है। अब AAP के प्रदर्शन के बाद इस मामले को लेकर सरकार पर राजनीतिक दबाव और बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *