CG NEWS: बिलासपुर के मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, सुपरवाइजर और मजदूर की मौत

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में हुए भीषण आग हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में फैक्ट्री के सुपरवाइजर ऋषभ शुक्ला और मजदूर आयुष सूर्यवंशी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मोटर से निकली चिंगारी तारपीन तेल से भरे टैंकर तक पहुंच गई, जिसके कारण अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही देर में वह विकराल रूप ले ली।

CG NEWS: हादसे के दौरान सुपरवाइजर ऋषभ शुक्ला आग की लपटों में घिर गए और जलती हालत में फैक्ट्री से बाहर निकल पाए। उन्हें तुरंत रायपुर के कालड़ा नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मजदूर आयुष सूर्यवंशी आग लगने के बाद फैक्ट्री के अंदर ही फंस गया। देर रात तक उसकी तलाश चलती रही, पर वह नहीं मिल सका। अगले दिन जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

CG NEWS: घटना के समय आयुष के साथ उसका बड़ा भाई आशीष और पिता घनश्याम भी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। दोनों समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन आयुष बाहर नहीं निकल सका। फैक्ट्री में आग लगते ही वहां काम कर रहे 12 से अधिक मजदूर जान बचाकर भाग निकले।

CG NEWS: जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में लकड़ी पॉलिश और अन्य कार्यों में उपयोग किए जाने वाले ज्वलनशील तारपीन तेल के लिए एक बड़ा स्टोरेज टैंकर बनाया गया था। मंगलवार 23 दिसंबर की दोपहर अचानक टैंकर से धुआं उठता दिखा और देखते ही देखते आग भड़क गई। लपटें इतनी तेज थीं कि काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।

CG NEWS: सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई वाहनों की मदद से पानी और फोम का छिड़काव कर लंबे प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया।

CG NEWS: सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *