Wednesday, June 3, 2026
31.3 C
Raipur

Mungeli News: आबकारी टीम पर हमला: आरक्षक से मारपीट, वर्दी फाड़ी, कई आरोपियों पर केस दर्ज

Mungeli News: मुंगेली : मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम लोहराकापा में आबकारी विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 16 अप्रैल 2026 की है, जब टीम अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गांव पहुंची थी।

Mungeli News: आबकारी उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने धनसिंह पात्रे के घर में दबिश दी, जहां प्लास्टिक बोतलों में अवैध शराब मिली, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। इसके बाद टीम अन्य स्थानों की जांच कर रही थी, तभी कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।

Mungeli News: आरोप है कि अभिषेक पात्रे, अमर पात्रे और दुलोरिन सहित अन्य लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज की। इस दौरान एक व्यक्ति ने खुद को आर्मी में कार्यरत बताकर दबाव बनाने की कोशिश भी की। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने आरक्षक जयेंद्र नांदगौरी के साथ मारपीट की, जिससे उनके हाथ में चोट आई।

Mungeli News: घटना के दौरान आरक्षक की वर्दी भी खींची गई, जिससे उसके बटन टूट गए और कपड़े फट गए। साथ ही जान से मारने की धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है।

Mungeli News: स्थिति बिगड़ने पर मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल आरक्षक की शिकायत पर जरहागांव थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। इस घटना के बाद अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान टीम की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Raipur News: 10 और 13 मई- रायपुर स्टेडियम में होगा क्रिकेट महासंग्राम! प्रशासन अलर्ट पर #cgnews

Raipur News: 10 और 13 मई- रायपुर स्टेडियम में होगा क्रिकेट महासंग्राम! प्रशासन अलर्ट पर #cgnews

Latest YouTube Shorts

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories