Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : MCP लगाकर वाहनों की चेकिंग, 24 वाहन चालकों पर...

CG NEWS : MCP लगाकर वाहनों की चेकिंग, 24 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही

CG NEWS :
CG NEWS :

CG NEWS : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली: यातायात एवं गीदम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही जिले में सख्ती से जारी है। दिनांक 03.06.2025 को जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बारसूर चौक, गीदम में एमसीपी लगाकर वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 16,000 रुपये समन शुल्क वसूला गया।

CG NEWS : पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन में और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, दुर्घटना मृत्युदर घटाने और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

CG NEWS : 03.06.2025 को की गई कार्रवाई में अवैध रूप से एलईडी लाइट लगाने वाले 8, बिना सीट बेल्ट 13 और बिना हेलमेट 3 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान 16,000 रुपये समन शुल्क वसूल कर एलईडी लाइटें भी जब्त की गईं। इस संयुक्त कार्रवाई में यातायात दंतेवाड़ा और थाना गीदम का स्टाफ मौजूद रहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here