CG NEWS : कृषि कार्यालय में हंगामा: अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग कार्यालय में एक विवादित घटना सामने आई है, जहां एक कृषि अधिकारी पर पत्रकार और वकील से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि कृषि अधिकारी प्रवीण पटेल ने दस्तावेज की फोटो खींचने पर पहले पत्रकार से बहस की और फिर उस पर हाथ उठा दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे वकील के साथ भी मारपीट की गई। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को वकील जनक बरेठ अपनी माता की किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए कृषि कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ पत्रकार पोषराम साहू भी मौजूद थे। दोनों ने पहले जिला कृषि अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें संबंधित कर्मचारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (REO) प्रवीण पटेल के पास भेजा।

CG NEWS : आरोप है कि जब पत्रकार ने किसान सम्मान निधि की राशि से संबंधित जानकारी मांगी और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही, तो प्रवीण पटेल नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने पत्रकार का कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। वकील को भी नहीं बख्शा गया।

CG NEWS : घटना के समय जिला कृषि अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *