CG NEWS: रायगढ़ में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों पर कार्रवाई तेज करने के आदेश

Sanjay Sahu

CG NEWS: रायगढ़, जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी और शाखा प्रमुख मौजूद रहे।

CG NEWS: बैठक में एसएसपी ने गंभीर अपराधों के शीघ्र निराकरण, लंबित प्रकरणों में तेजी और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। तीन माह से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए 20 से अधिक लंबित मामलों वाले थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

READ MORE:CG NEWS: रायगढ़: तमनार में ‘सूखा’ या सुशासन का नया प्रयोग? बंद पड़ी शराब भट्टी ने बढ़ाया ‘पियक्कड़ों’ का बीपी!…

 

CG NEWS: एसएसपी ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, कबाड़ और संगठित अपराध के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाए। “ऑपरेशन आघात” के तहत कार्रवाई लगातार जारी रखने और ढाबों एवं होटलों में अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

CG NEWS: कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक माह जनजागरूकता अभियान चलाने और गांव-गांव चौपाल लगाने को कहा गया। साथ ही थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनें और “अनुभव फीडबैक” अनिवार्य रूप से लें।

READ MORE:CG NEWS: अवैध महुआ शराब पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

 

CG NEWS: बैठक में ऑनलाइन पोर्टल, नेटग्रिड, मेडिकल रिपोर्ट और न्यायालयीन प्रक्रियाओं के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया गया। लंबित न्यायालयीन मामलों और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

CG NEWS: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य तेज करने, ब्रीथ एनालाइजर के उपयोग को बढ़ाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

CG NEWS: अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों—ऑपरेशन आघात, प्रहार, अंकुश, तलाश और मुस्कान—की समीक्षा भी की गई। बेहतर प्रदर्शन करने पर चक्रधरनगर और कोतवाली थाना को प्रोत्साहित किया गया।

CG NEWS: बैठक में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *