CG NEWS : कांग्रेस भवन में ‘दंगल’, उपाध्यक्ष और पूर्व कोषाध्यक्ष के बीच मारपीट

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : महासमुंद : महासमुंद के कांग्रेस भवन में उस समय हंगामा मच गया जब जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में जिला उपाध्यक्ष विजय साव और पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

CG NEWS : जानकारी के मुताबिक, किसी मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे, जो बैठक के दौरान खुलकर सामने आ गए। मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। हालांकि इस घटना के बाद संगठन की छवि पर भी सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद दोनों पक्ष मामले को लेकर थाने पहुंच गए हैं, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *