इंदौर में फिल्म ‘जख्मी परिंदा’ की रिलीज डेट का ऐलान! रोमांस, एक्शन और इमोशन का फुल पैकेज

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पाटीदार फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म “जख्मी परिंदा” की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान किया गया। कार्यक्रम में फिल्म से जुड़े कलाकार और निर्माता मौजूद रहे।

24 अप्रैल को देशभर में रिलीज

फिल्म के निर्माता, अभिनेता और प्रोड्यूसर रामेश्वर चौधरी ने बताया कि “जख्मी परिंदा” 24 अप्रैल को देशभर के करीब 250 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

स्थानीय प्रतिभाओं को मिला मंच

इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही मुंबई के कलाकारों को भी फिल्म में शामिल किया गया है, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।
Read more : M.P News : इंदौर में करोड़ों की ठगी, महाकाल टी-शर्ट और डी-मार्ट के नाम पर खेल

शाजापुर में हुई ज्यादातर शूटिंग

रामेश्वर चौधरी ने बताया कि फिल्म की अधिकांश शूटिंग शाजापुर में की गई है। इससे स्थानीय लोकेशन और कलाकारों को बढ़ावा मिला है।

मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश

फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। इसमें दर्शकों को रोमांस, प्यार, कॉमेडी और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा। साथ ही सामाजिक और भावनात्मक पहलुओं को भी प्रमुखता से दिखाया गया है।

स्टार कास्ट और निर्देशन

फिल्म का निर्देशन राजू चौहान ने किया है। मुख्य भूमिकाओं में रामेश्वर चौधरी, कीर्ति वर्मा, कल्पना साहनी, मोनू गुर्जर, शिवानी बिजोरिया और शुभम चक नजर आएंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *