M.P News : इंदौर में करोड़ों की ठगी, महाकाल टी-शर्ट और डी-मार्ट के नाम पर खेल

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में बड़े स्तर पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ही पते से कई फर्जी कंपनियां संचालित कर लोगों को निवेश का झांसा दिया गया। इनमें ‘द क्लासिक ऑफिशियल’, ‘वाइब्रेंड फैशन’, ‘कुशांक इंडस्ट्रीज’ और ‘शिवांक इंटरप्राइजेस’ जैसी फर्म शामिल हैं।

बड़े ब्रांड्स के नाम पर लिया पैसा

शिकायतकर्ता भावेश देवगीर के अनुसार आरोपियों ने डी-मार्ट, बड़े स्कूलों और महाकाल मंदिर से जुड़े प्रोजेक्ट्स के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये जुटाए। यहां तक कि डी-मार्ट का फर्जी कोटेशन दिखाकर करीब 60 लाख रुपये भी वसूले गए।
Read more : CG NEWS: छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख का सम्मान, खेल मंत्री ने सौंपा प्रोत्साहन राशि का चेक

रिश्तेदारों पर ही गंभीर आरोप

मामले में पीड़ित ने अपने ही रिश्तेदार अंकित जोशी, उसकी पत्नी, परिवार के अन्य सदस्यों और पार्टनर पर ठगी के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सभी मिलकर संगठित तरीके से लोगों को निवेश के नाम पर फंसाते थे।

मानसिक तनाव में पीड़ित

इस ठगी से परेशान होकर पीड़ित भावेश देवगीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आपबीती बताई और मानसिक तनाव में होने की बात कही। उन्होंने आत्महत्या तक की बात कही, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
Read more : Reva News : पूर्व जनपद उपाध्यक्ष का अश्लील वीडियो लीकः रीवा में युवती के साथ बेहद आपत्तिजनक हालत में दिखे; जनपद उपाध्यक्ष रह चुके हैं

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और जांच की जा रही है। साथ ही एक अन्य मामले में आरोपियों द्वारा एक दंपत्ति को बंधक बनाने की भी बात सामने आई है, जो 40 लाख के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *