Indore News : इंदौर की सिलिकॉन सिटी में 15 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा — ‘बंटी-बबली’ से प्रेरित युवक-युवती गिरफ्तार, सराफा बाजार में माल बेचने पहुँचे थे

0
104
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर/राऊ। सिलिकॉन सिटी स्थित श्री ज्वेलर्स में हुई 15 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक-युवती को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर फिल्म ‘बंटी और बबली’ से प्रेरित होकर अपराध कर रहे थे।

Indore News : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय प्रियांशु और अंजना के रूप में हुई है। दोनों मंडला जिले के रहने वाले हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों साथ में पढ़ाई भी कर चुके हैं।

Indore News : पुलिस के अनुसार प्रियांशु पहले टीसीएस में ग्राफिक डिजाइनर के रूप में कार्यरत था, लेकिन AI ऑटोमेशन और कंपनियों में हुई छंटनी के कारण उसकी नौकरी छूट गई। आर्थिक तंगी के बाद उसने अपनी साथी अंजना के साथ मिलकर चोरी की योजना तैयार की। अंजना इस समय NEET की तैयारी कर रही है।

Indore News : दोनों ने सिलिकॉन सिटी स्थित श्री ज्वेलर्स से करीब 15 लाख रुपयों के आभूषण चोरी किए और उन्हें इंदौर सराफा बाजार में बेचने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि कहीं उन्होंने अन्य वारदातों को भी अंजाम तो नहीं दिया है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here