Bhopal Science Fair 2026: भोपाल में 13वां विज्ञान मेला 22 सितंबर से, बीयू परिसर में जुटे देशभर के वैज्ञानिक

VIKASH KHALKHO

भोपाल। Nishaanebaz.com-Bhopal Science Fair 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विज्ञान, तकनीक और नवाचार की धारा को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 13वें भव्य विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। 22 सितंबर से 26 सितंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय विज्ञान महाकुंभ का आयोजन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) परिसर में किया जाएगा। आयोजन को लेकर भोपाल के पलाश होटल में एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें मेले की रूपरेखा और तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST) के डायरेक्टर अनिल कोठारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक वैज्ञानिक सोच को पहुंचाना और नई पीढ़ी में शोध व नवाचार के प्रति रुचि जगाना है। यह आयोजन विज्ञान भारती-मध्य भारत, मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST) और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हो रहा है।

Read More : Rahul Gandhi Indore Security: वीआईपी मूवमेंट को लेकर इंदौर पुलिस की चौकसी, एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने दी जानकारी

पांच दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के उत्सव में देशभर के नामचीन वैज्ञानिक, विभिन्न संस्थानों के शोधकर्ता, विषय विशेषज्ञ, विद्यार्थी और विज्ञान प्रेमी एक ही मंच पर दिखाई देंगे। आयोजन समिति के अनुसार, मेले के दौरान वैज्ञानिक संवाद, तकनीकी मॉडल प्रदर्शनियां, लाइव प्रयोग और नवाचार से जुड़े विभिन्न इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किए जाएंगे, जो विशेष रूप से छात्रों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Read More : Parenting Training Program Raipur: केवल पढ़ाई से नहीं, भावनात्मक लगाव से तय होता है बच्चों का भविष्य: डॉ. सत्यजीत साहू

आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों को नई दिशा मिलती है, बल्कि आम नागरिकों में भी वैज्ञानिक चेतना का विस्तार होता है। प्रेस वार्ता में MPCST डायरेक्टर अनिल कोठारी ने मीडिया माध्यमों से इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की ताकि अधिक से अधिक युवा और शोधकर्ता इस पांच दिवसीय विज्ञान महोत्सव का लाभ उठा सकें।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *